Breaking News

किसानों ने कलक्टर दफ्तर के समक्ष किया प्रदर्शन

श्रीगंगानगर में एच नहर टेल के काश्तकारों को सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर आज किसानों ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर सिंचाई पानी मुहैया करने की मांग की।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में काश्तकारों ने बताया कि एच नहर टेल के किसानों के खेत भीषण गर्मी के चलते सूखे पड़े हैं। 
एच नहर की हाइड्रोलिक सर्वे रिपोट को संज्ञान में लिया जाए, मोघों के दुरूस्तीकरण स्वीकृति होने के बाद भी नहीं हो रहे कार्य को शीघ्र करवाया जाए, टेल के किसानों को उनके हक के अनुसार सिंचाई पानी दिलाया जाए। 

No comments