Breaking News

यूट्यूबर ज्योति का रिमांड 4 दिन बढ़ी] काले शीशों वाली गाड़ी में ले गई पुलिस

जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट लाई। करीब डेढ़ घंटे तक उसके रिमांड पर बहस चली। इसके बाद हिसार पुलिस को उसकी 4 दिन की रिमांड और मिल गई।
पेशी के बाद ज्योति को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए पुलिस फिल्मी स्टाइल में उसे बाहर ले गई। पुलिस ने पहले काले शीशों वाली स्कॉर्पियो मंगाई। फिर कोर्ट का मेन गेट बंद करा दिया। इसके बाद ज्योति को उसमें बिठाने के बाद पुलिस वहां से रवाना हो गई। पेशी के वक्त ज्योति से पिता हरीश मल्होत्रा को भी नहीं मिलने दिया गया।

No comments