Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर से नौकरी पाने वाले दो लिपिकों पर होगी एफआईआर

अलवर जिला परिषद अलवर में तैनात रहे आईएएस व आरएएस के फर्जी हस्ताक्षर करके लिपिक बनने वाले दो लोगों पर अब एफआईआर दर्ज होगी। इसके लिए परिषद के सीईओ सालुंखे गौरव रविंद्र ने अरावली विहार थाने के एसएचओ को पत्र लिखा है। बता दें कि दोनों लिपिक पूर्व में इसी आरोप में जयपुर जिला परिषद की ओर से बर्खास्त किए जा चुके हैं।
मामले में परिषद के कुछ कार्मिकों के नाम सामने आने की संभावना है। पूर्व में हुई लिपिक भर्ती के दौरान अनुभव प्रमाण पत्र मांगे गए थे। अलवर जिला परिषद के नाम से जारी हुए अनुभव प्रमाण पत्र पर भी कई लोग लिपिक बने। इसमें दो केस ऐसे सामने आए, जिनके अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी थे। एक प्रमाण पत्र पर एक आरएएस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर थे।

No comments