किसानों के हित में बड़ा फैसला, 20 नई मंडियों और फूड पार्क के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन को मंजूरी
जयपुर राजस्थान सरकार ने किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट वर्ष 2025-26 में घोषित सभी नई कृषि उपज मंडियों, गौण कृषि मंडियों एवं फूड पार्क के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के कृषकों को समर्पित सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि संबंधित स्थानीय निकाय क्षेत्रों में भी बिना किसी शुल्क के आवंटित की जाएगी। संबंधित निकायों को 25 प्रतिशत डीएलसी दर पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

No comments