Breaking News

आरएएस भर्ती-2023 के इंटरव्यू का चतुर्थ चरण 2 जून से

13 तक होगा आयोजन, कैंडिडेट्स के इंटरव्यू-पत्र वेबसाइट पर होंगे अपलोड
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 इंटरव्यू के चतुर्थ चरण एवं सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के फिजिक्स विषय के प्रथम चरण के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आरएएस परीक्षा 2023 के तहत चतुर्थ चरण के इंटरव्यू का आयोजन 2 से 13 जून तक किया जाएगा। इसी तरह सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के फिजिक्स विषय के लिए प्रथम चरण के साक्षात्कार 2 जून से 20 जून तक आयोजित किए जाएंगे।

No comments