सीएम की सभा में 1 लाख रुपए हुए थे चोरी:उसी दिन अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दी
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 2 दिन पहले अलवर में आयोजित सभा में एक किसान की जेब से 1 लाख रुपए चोरी हो गए। किसान ने उसी दिन थाने में रिपोर्ट दी। अब मुकदमा दर्ज हो चुका है।
अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम आमाला के निवासी कैलाशचंद मीना ने थाने में रिपोर्ट दी कि 19 मई को सरस डेयरी परिसर में सीएम की सभा में आया था। ट्रैक्टर खरीदने के लिए गांव से ही 1 लाख रुपए जेब में लेकर आया था। सभा स्थल पर ही जब वह पानी पीने की तरफ आया तो दो-तीन युवक भीड़ में शामिल थे। जो बार-बार धक्के देने में लगे थे। उसी समय उसकी जेब से 1 लाख रुपए पार कर लिए गए।

No comments