Breaking News

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफाइड ट्रैक का उद्घाटन कल

उदयपुर से अहमदाबाद रेलवे ट्रैक के पूरे हुए इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य का गुरुवार को बीकानेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली ट्रैक का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में उदयपुर-हिम्मतनगर ट्रेक का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस रूट पर जनवरी 2025 से ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अभी उदयपुर-अहमदाबाद रूट पर कुल 9 ट्रेनों में से 4 ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही हैं। बाकी डीजल इंजन से संचालित हैं। इनमें से कोटा-असारवा, इंदौर-असारवा, जयपुर-असारवा और आगरा-असारवा सहित 4 ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जा रही हैं।

No comments