Breaking News

कांस के रेड कारपेट पर जयपुर की बेटी,मोदी ने बदली भारत की छवि

जयपुर की अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कारपेट पर उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक राजस्थानी पोशाक, अनूठे आभूषण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों से सजे हार के साथ रुचि का लुक चर्चा का विषय बना रहा। अपनी फिल्म 'लाइफÓ के प्रमोशन के लिए इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची रुचि ने गोल्डन और रेड थीम में तैयार राजस्थानी लहंगा पहनकर न केवल भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, बल्कि जयपुर की पारंपरिक कला और आधुनिक फैशन का सुंदर मेल भी दर्शाया।

No comments