वनरक्षक भर्ती-2020:गुजरात से लीक हुआ था पेपर
राजस्थान में 13 नवंबर 2022 को हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का पेपर गुजरात के पालनपुर और अहमदाबाद से लीक हुआ था। राजस्थान में पहला ऐसा मौका है जब आरोपियों को दूसरे राज्य से पेपर मिला था। किसी को कोई संदेह नहीं हो इसलिए पेपर लीक गिरोह के मुख्य सरगना बाड़मेर के सरकारी शिक्षक जबराराम जाट ने अपने साथी शराब तस्कर कंवराराम को पालनपुर के होटल में और उदयपुर में नियुक्त बाड़मेर निवासी शारीरिक शिक्षक हरीश सारण को अहमदाबाद में हल किए हुए पेपर दिए थे। पालनपुर से कंवराराम ने उदयपुर पहुंचकर दोस्त सांवलाराम जाट के किराए के मकान में और अहमदाबाद से हरीश ने बांसवाड़ा पहुंचकर दो मकानों में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हल प्रश्न पढ़वाए थे।

No comments