Breaking News

धानमंडी की एक फर्म से गेहूं के थैले चोरी

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ की नई धानमंडी में एक व्यापारी की दुकान से गेहूं से भरे थैले चोरी कर लिये गये। व्यापारी ने चोरी करने के आरोप में मंडी के दो मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कूकणा ट्रेडिंग कम्पनी के संचालक मुकेश कूकणा ने रिपोर्ट दी कि हम दुकान पर फसल वैगरहा स्टोर करते हैं। आकाश धाणका व गोविंद नायक मंडी में मजदूरी करते हैं। इन्हें अधिकतर व्यापारी जानते हैं। व्यापार मंडल के मैनेजर विनोद कुमार ने 15 मई की रात को मेरी दुकान के ताले टूटे देख कर दुकान की तरफ गये। विनोद ने देखा कि दुकान के अंदर आकाश पुत्र मदनलाल धाणका व गोविंद नायक थे। दोनों मजदूर गेहूं के थैले बाइक पर रख कर ले जा रहे थे। गेहूं के थैलों पर मेरी फर्म का मार्का लगा हुआ था। दोनों को आवाज लगाई, तो वह बाइक लेकर फरार हो गये।

No comments