20 भेड़ें खरीदकर एक लाख 40 हजार रुपए दिए, फिर पेमेंट होल्ड करवा दी
श्रीगंगानगर जिले के ेअनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 11 पी पतरोड़ा में रहने वाले भेड़ पालक से एक व्यक्ति ने भेड़े खरीदी। इसकी एवज में एक लाख 40 हजार रुपए भेड़ पालक के खाते में जमा करवा कर भेड़े गया, फिर रकम को बैंक में होल्ड करवा दिया। मामला अढ़ाई वर्ष पुराना है। पीडि़त भेड़ पालक ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार भेड़ पालक नत्थूराम ने मुकदमे में बताया कि मदनलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी 13 के, मेरे पास भेड़ों का व्यापारी बन कर आया। उसने मेरे से 20 भेड़ों को खरीदा। इसकी रकम एक लाख 40 हजार रुपए मेरे खाते में जमा करवा दी और भेड़े ले गया। यह बात एक अक्टूबर 2022 की है।

No comments