महिला सफाई कर्मी से मारपीट, दुकानदार के खिलाफ पुलिस में दिया परिवाद
श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित एक दुकान पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर सफाई करने वाले कर्मचारी कोतवाली पुलिस थाना में एकत्रित हो गये। पीडि़त महिला ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने में परिवाद दिया है।
सफाई कर्मी नेता उमेश वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारी मधु अन्य कर्मचारियों के साथ जस्सा सिंह मार्ग पर सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान वहां स्थित टाइल्स की दुकान के चबूतरे पर बैठ गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बोलचाल हो गई। दुकानदार ने डंडा से महिला कर्मचारी के सिर में चोट मार दी। कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस थाना में परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

No comments