Breaking News

मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

श्रीगंगानगर में पीश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा बारहवीं में इस विद्यालय की टॉपर रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कला संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्रा रेखा स्वामी, विज्ञान संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दुर्गा, कृषि विज्ञान में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रेक्षा एवं वाणिज्य संकाय में 86.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा मुस्कान को प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस विद्यालय की 109 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अंक प्राप्त किए।

No comments