शनिदेव का पंचामृत स्नान किया, अखंड तेल धारा शुरू
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित सिद्ध श्री शिंगणापुर शनि धाम, दक्षिण मुखी श्री बालाजी व नवग्रह मंदिर श्री शनि जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह पंचामृत स्नान व हवन-यज्ञ किया गया।
मंदिर के संचालक पवन भार्गव ने बताया कि आज शनिवार सुबह हवन-यज्ञ व विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद ही मन्दिर में स्थापित श्री शनि शिला पर अखंड तेल धारा शुरू की गई, जोकि 26 मई, सोमवार देर रात तक जारी रहेगा।
मुख्य पुजारी प्रदीप भार्गव ने बताया कि आज शाम 6:30 बजे श्री शनि देवाय नम: के संगीतमय अखंड श्री शनि नाम जाप संकीर्तन शुरू होंगे।

No comments