Breaking News

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगे

हनुमानगढ़ में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपए से अधिक की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। भादरा पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव रामबास निवासी गजानंद पुत्र महीपत जाट ने रिपोर्ट दी कि मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मेरी जानकारी राजेश जाट निवासी चक 10 बीडी बीकानेर से हुई। दिसम्बर 2024 में राजेश ने बताया कि मैं न्यूजीलैंड में बड़ी कम्पनी में अच्छे वेतन पर सुपरवाइजर लगा हुआ हूं। तुम्हें भी विदेश में नौकरी लगा दूंगा। राजेश की बातों पर विश्वास करके उसे अपने दस्तावेज व 26 जनवरी 2024 से विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके 6 लाख 4 हजार रुपए दे दिये।

No comments