सड़क निर्माण से जलभराव की समस्या
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सूरतगढ़। उपखंड के ग्राम पंचायत पालीवाला स्थित चक 1 एलएलपी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संदीप कुमार काकड़ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क का लेवल सही करने और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
उनका कहना है कि करीब 6-7 माह पूर्व वार्ड नंबर 9 में वेदप्रकाश के घर से स्कूल तक बनी सड़क का लेवल घरों से ऊंचा है, जिससे बरसात में पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने पहले ही सरपंच निराणी देवी को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि पहले चौराहे के पास पानी निकासी की व्यवस्था थी, जो अब राजनीतिक रंजिश के कारण बंद कर दी गई है। इससे पूरे चक में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments