Breaking News

किराना दुकानदार से मारपीट, प्रॉपर्टी विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराए केस

हनुमानगढ़। सिरकी बाजार में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक किराना दुकानदार और दूसरे व्यक्ति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार निलिन बजाज ने जवाहर नगर निवासी दीपक भावनानी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए टाउन थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया।
घटना 10 मई शाम करीब 5:40 बजे की है, जब दीपक बजाज की दुकान पर पहुंचा और विवाद हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव में आए। पीडि़त का कहना है कि दीपक को पहले से ही न्यायालय द्वारा पाबंद किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच एएसआई जसवंत सिंह को सौंपी है।
वहीं, इससे एक दिन पहले 11 मई को दीपक भावनानी ने भी निलिन बजाज के खिलाफ  मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था, जिससे यह विवाद दोनों पक्षों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप की शक्ल ले चुका है।

No comments