Breaking News

लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि बढकऱ हुई 1.50 लाख रुपए

श्रीगंगानगर। बालिकाओं के पालन-पोषण के लिए शुरू की गई लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि राज्य सरकार ने 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना में गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख रुपए का संकल्प पत्र राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ ही जन्म से लेकर वयस्क होने तक बालिकाओं के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने 1 अगस्त 2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना पूरे प्रदेश में लागू की गई थी।
इस योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और बालिका शिशु मृत्यु दर में भी कमी लाना है। श्रीगंगानगर में भी इस योजना में पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

No comments