Breaking News

पीएचसी भिरानी में नशामुक्ति शिविर आयोजित, 6 नए मरीजों ने नशा छोडऩे का लिया संकल्प

हनुमानगढ़। जिले के भादरा खंड स्थित पीएचसी भिरानी में मंगलवार, 13 मई को मानस अभियान के तहत नशामुक्ति चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
जिला कलक्टर कानाराम के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 29 मरीज पहुंचे, जिनमें से 25 मरीज नशे की लत से पीडि़त थे। मनोचिकित्सक डॉ. सुनील कुमार और पीएचसी इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग की गई। शिविर में 6 नए मरीजों ने नशा छोडऩे का संकल्प लिया और उनका उपचार शुरू किया गया।

No comments