विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर एक माह होंगे जागरुकता कार्यक्रम
हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और एक माह तक जागरुकता कैम्पेन चलाया जाएगा।
हनुमानगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में विश्व में असामयिक मृत्यु का एक कारण हृदय रोग व उच्च रक्तचाप भी है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप से होने वाली मृत्यु को काफी कम किया जा सकता हैं। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 17 मई से 16 जून तक माह तक हाइपरटेंशन दिवस से संबंधित जागरुकता कैम्पेन चलाया जाएगा। इसके तहत कैम्प का आयोजन कर स्क्रीनिंग की जाएगी।

No comments