फैक्ट्री में आग लगने पर रेंगते हुए कोहनी के बल बाहर निकलें - जैन
श्रीगंगानगर। फैक्ट्री में आग लगने पर रेंगते हुए कोहनी के बल बाहर निकलें। मुंह, नाक को कपड़े से ढंक लें, ताकि धुंए के नुकसान से बच सकें। किसी व्यक्ति को आग लगने पर वह दौड़े नहीं, बल्कि रूककर जमीन पर लेट जाएं। इससे शरीर जमीन पर लगने से ऑक्सीजन कट होने की वजह से आग बुझ जाती है। यह बात नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डन निर्मल जैन ने जिला उद्योग केंद्र व रिको विभाग की ओर से आयोजित आपदा प्रबंधन जागरुकता अभियान कार्यक्रम में उद्योग विहार रिको स्थित अनंता मेडिकेयर लिमिटेड फैक्ट्री में उद्योगपतियों व मजदूरों को कही। इस अवसर पर सी.पी.आर. से बेहोश व्यक्ति को नया जीवन देने का प्रशिक्षण दिया गया और गैस सिलेण्डर, पैट्रोल-डीजल व बिजली से लगी आग से बचाव के तरीके बताए गए।

No comments