अनसेफ और सबस्टैंडर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर होगी कार्रवाई, आमजन रहें सतर्क
श्रीगंगानगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान में कई खाद्य उत्पाद अनसेफ और सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि हाल ही में लिए गए 217 सैंपल्स में कई प्रतिष्ठानों के उत्पाद गुणवत्ता में खरे नहीं उतरे। बिग डील मार्ट और ड्रीम सिटी में दीपक शर्मा से लिए गए अमूल और सरस घी के सैंपल अनसैफ पाए गए।
इसके अलावा श्रीगंगानगर के रमेश चौक स्थित जसूजा बेकर्स का बिस्कुट सब स्टेंडर्ड, विनोबा बस्ती स्थित खालसा सप्लीमेंट का प्रोटीन पाउडर सब स्टैण्डर्ड, जैतसर स्थित मैसर्स बालाजी प्रॉडक्ट का बेसन सब, राजकीय अस्पताल घड़साना के सामने स्थित सुनील मिष्ठान भंडार का पनीर अनसेफ, सूरतगढ़ वार्ड नंबर 37 स्थित तावनियां मिष्ठान भंडार का बेसन लड्डु सब स्टैंडर्ड पाए गए।

No comments