Breaking News

सब्जी विक्रेता से अज्ञात युवकों ने मारपीट करके पांच हजार रुपए लूटे

श्रीगंगानगर शहर के विभिन्न इलाकों से अल सुबह नई सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले विक्रेताओं के साथ लगातार लूटपाट की वारदातें हो रही हैं। ताजा घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जस्सा सिंह मार्ग पर पंजाबी सिटी के निकट हुई। टैम्पू में सवार सब्जी विक्रेता से मारपीट करके पांच हजार रुपए की नगदी छीन ली गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस थाना में दी गई है।
पदमपुर मार्ग पर स्थित मेट्रो सिटी निवासी कैलाश यादव ने बताया कि मेरे पिता 56 वर्षीय कालीचरण यादव रिद्धी-सिद्धी इन्कलेव में सब्जी की दुकान करते हैं। सुबह मेरे पिता नई मंडी से सब्जी लेने के लिए टैम्पू लेकर जा रहे थे। मेरा भाई संदीप यादव बाइक लेकर सब्जी मंडी चला गया था। मेरे पिता जैसे ही पंजाबी सिटी गेट के पास पहुंचे, तो बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। तीनों युवक टैम्पू पर लटक गये और मेरे पिता को पकड़ कर मारपीट करने लगे।

No comments