Breaking News

मंदिर से घर लौट रही वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन लूटी

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र में शिव कुटिया मंदिर से घर लौट रही वृद्धा के गले से सोने की चैन लूट ली गई। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
आरएचबी कॉलोनी निवासी जितेन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां 65 वर्षीय कृष्णा देवी मंदिर से पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाये बैठे दो युवकों ने झपटा मार कर मेरी मां के गले से सोने की चैन लूट ली और फरार हो गये।

No comments