प्लाई की दुकान से 35 हजार रुपए की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में लक्कड़मंडी में स्थित एक प्लाई की दुकान से अज्ञात व्यक्ति 35 हजार रुपए की नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस के अनुसार दुकानदार राजेश भठेजा ने रिपोर्ट दी कि मेरी 11 लक्कड़ मंडी में राजेश प्लाई सेंटर के नाम से दुकान है। 22 मई को दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह दुकान पर आया, तो ताले टूटे हुए थे। गल्ले में रखी 35 हजार रुपए की नगदी गायब थी। अज्ञात व्यक्ति ने दुकान से नगदी चोरी कर ली।

No comments