Breaking News

ट्रेफिक पुलिस ने वाहन चालकों से समझाइश की


श्रीगंगानगर में स्काउट-गाइड ने ट्रेफिक पुलिस के साथ मिल कर शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों की पालना के लिए वाहन चालकों से समझाइश की। इस दौरान स्काउट गाइड ने उन दुपहिया वाहन चालकों को रोका, जिन्होंने तीन से अधिक सवारियां बैठा रखी थी और हैलमेट हाथ में पकड़ रखा था। वाहन चालकों को खुद के साथ अपने परिवार की जान जोखिम में न डालने के लिए नियमों की पालना करने व क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने के लिए समझाइश की।
यातायात थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बीका ने बताया कि ट्रेफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

No comments