Breaking News

पदमपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

पदमपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत मंडी पदमपुर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंशु बिलंदी की दुकान नम्बर 68 नई धानमंडी से सिंदूर तिरंगा यात्रा शुरू हुई।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के पुत्र समनदीप सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा नई धानमंडी से कबीर चौक, भीमराव अम्बेडकर चौक, लोहा मार्केट, नगर पालिका मार्ग, अरूट महाराज चौक से होते हुए शहीद भगत सिह चौक पर जाकर समाप्त हुई। यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

No comments