Breaking News

सांवरा सेठ मंदिर में अमावस्या पर भरा मेला

श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित सेठ सांवरा सेठ मंदिर में मंगलवार को अमावस्या पर मेला भरा। सुबह करीब सात बजे से मंदिर परिसर में भक्तों के समूह नजर आने लगे।
आसपास के गांवों से सुबह से श्रद्धालु वाहनों पर सवार होकर मंदिर परिसर पहुंचने लगे। जिले के विभिन्न हिस्सों से मंदिर परिसर में पहुंचे भक्तों ने सांवरे के दरबार में हाजिरी लगाकर भजनों का आनंद लिया। इससे पहले आयोजन की शुरुआत गो सेवा से हुई। गायों को सवामणी अर्पित कर गोभक्तों ने उन्हें नमन किया।
सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि गायों को फ्रूट और दलिए की सवामणी अर्पित की गई। इसके साथ ही हरे चारे की सवामणी भी गौमाता को लगाई गई।

No comments