हिन्दी के प्रयोग को लेकर विभिन्न विभागों को जांचा गया : सांसद इंदौरा
श्रीगंगानगर में संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति की निरीक्षण बैठक मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुई। यह बैठक संयोजक व उत्तर प्रदेश सांसद उज्ज्वल रमन सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। समिति के सदस्य और सांसद कुलदीप इंदौरा ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को लेकर केन्द्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों/संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों/स्वायत्त निकायों/ बैंकों/ उपक्रमों/ संस्थानों आदि में हिन्दी के प्रयोग से संबंधित विभागों का निरीक्षण किया गया और हिन्दी में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
वहीं त्रिपुरा के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों को बुलाकर उनके कामकाज की समीक्षा की गई और यह जानने का प्रयास किया गया कि वे समीक्षा में बैठकों में भाग ले रहे हैं या नहीं।
वहीं त्रिपुरा के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों को बुलाकर उनके कामकाज की समीक्षा की गई और यह जानने का प्रयास किया गया कि वे समीक्षा में बैठकों में भाग ले रहे हैं या नहीं।

No comments