विकास कार्य तेजी से करें अधिकारी : आयुक्त
श्रीगंगानगर में मानसून से पूर्व नगर परिषद की ओर से शहर की समस्त नालियों एवं नालों की सफाई करवाने, रोड लाइट व स्ट्रीट लाइटें दुरूस्त करने, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आज बैठक हुई।
इस बैठक में आयुक्त श्री यादव ने स्वास्थ्य शाखा प्रभारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने तथा मानसून से पूर्व नाली-नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। विद्युत शाखा प्रभारी को खराब पड़ी रोड लाइटों एवं स्ट्रीट लाइटों को सही करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

No comments