Breaking News

तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा कल से

श्रीगंगानगर में अग्रसेन चौक स्थित रामेश्वर सेवा समिति शिव मंदिर पार्क में 28 से 30 मई तक शाम 4 से 7 बजे तक तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा करवाई जा रही है।
प्रवक्ता सीए पवन मित्तल ने बताया कि इस कथा का गुणगान प्रसिद्ध कथा वाचिका बाल व्यास चेतना किशोरी के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा व्यास चेतना किशोरी नानी बाई रो मायरो के साथ साथ श्री मदभागवत कथा भी करती है। सेवादार प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि 28 मई से प्रारंभ होने वाली इस कथा को लेकर रामेश्वरम सेवा समिति व अग्रसेन चौक के निवासी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

No comments