Breaking News

मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

श्रीगंगानगर में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सोनी धर्मशाला में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 200 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें करवाईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में डॉ. सोमदत्त डावर, डॉ. हरीश सोनी, डॉ. मुकेश सोनी और डॉ. राजेंद्र जियानी ने सेवाएं दीं। एक उम्मीद हेल्थ टीम ने कई स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराईं। समाज के अध्यक्ष आकाशदीप सोनी ने महिला मंडल की समाज सेवा में अग्रणी भूमिका की सराहना की।

No comments