Breaking News

हरपाल सिंह सिद्धू सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन श्रीगंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष इंजि. अर्जुन वधवा की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में सत्र 2025-27 के लिए सर्वसम्मति से हरपाल सिंह सिद्धू को नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. आर.पी. भारद्वाज व डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
हरपाल सिंह सिद्धू ने संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ सदस्य एम.एल. जैन को सम्मानित किया गया एवं मई माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को उपहार भेंट किए गए।

No comments