Breaking News

वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने गौशाला में बनवाया जल कुंड



अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा, श्रीगंगानगर द्वारा रविवार को भादुवांवाली ढाणी के समीप स्थित गौशाला में जीव दया प्रकल्प के तहत गौवंश के लिए पानी कुंड का निर्माण करवाया गया।
शाखा अध्यक्ष शैलजा चितलांगिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए यहां पानी की समुचित व्यवस्था हेतु यह सेवा कार्य किया गया है, जिससे गौवंश को राहत मिल सके।

No comments