Breaking News

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का संभागीय अधिवेशन संपन्न

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का संभागीय अधिवेशन रविवार को श्रीगंगानगर स्थित महावीर इंटरनेशनल भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन अध्यक्ष संजय बैद ने की और विधायक गणेशराज बंसल मुख्य अतिथि रहे।
अधिवेशन की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व मदनलाल जैन की स्मृति में आरओ वाटर कूलर व चिलर प्लांट के लोकार्पण से हुई। नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में वीरा विंग की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई, जिसमें कंचन गुप्ता अध्यक्ष चुनी गईं।

No comments