Breaking News

मिट्टी से लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने मासूम भाई-बहन को कुचला, भाई की मौत

श्रीगंगानगर जिले के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 सी बड़ी में मिट्टी से लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने मासूम भाई-बहन को कुचल दिया। मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मिट्टी से लदी कबाड़ ट्रेक्टर-ट्रॉलियों द्वारा आये दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन मजाल है प्रशासन इन पर कोई नकेल कसे। बेकसूर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसे में चार वर्षीय आरव राय पुत्र हरनेक सिंह निवासी 3 सी बड़ी की मौत हो गई, जबकि उसकी 6 वर्षीय बड़ी बहन हरमनप्रीत कौर घायल हो गई। हरनेक सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह खेत से स्कूटी लेकर घर आया था। मुझे देख कर बेटा आरव व बेटी हरमनप्रीत कौर मेरे पास आ गये।

No comments