फर्जी एनओसी बना कर विदेश भ्रमण के लिए वीजा अप्लाई किया
श्रीगंगानगर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक कार्यालय में तैनात सहायक लेखाधिकारी रेखा द्वारा विदेश भ्रमण के लिए वीजा अप्लाई के दौरान फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र का उपयोग करने का मामला सामने आया है। राज्य सरकार के आदेश पर ट्रेजरी ऑफिसर ने महिला अधिकारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार निदेशक पदेन संयुक्त शासन सचिव निदेशालय कोष एवं लेखा जयपुर के आदेश पर कोषाधिकारी मनोज मोदी ने सहायक लेखाधिकारी रेखा के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि निदेशालय ने बताया कि रेखा ने 22 अपे्रल 2025 से 3 मई 2025 तक न्यूजीलैंड भ्रमण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एमबीआईई में प्रस्तुत कर वीजा के लिए आवेदन किया, जबकि विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया और न ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रेखा के न्यूजीलैंड भ्रमण हेतु एनओसी जारी करने के लिए प्रकरण निदेशालाय केा अग्रेषित किया गया।

No comments