Breaking News

चूनावढ़ कोठी स्थित सेठ सांवरा मंदिर में अमावस्या पर भरेगा मेला

श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा  मंदिर में 27 मई को अमावस्या पर मेला भरेगा। इसके लिए तैयारियां की का रही हैं। इसमें श्रीगंगानगर ही नहीं  जिले के विभिन्न हिस्सों से यात्री  पहुंचेंगे। इस दौरान गो सेवा की जाएगी और गायों को सवामणि अर्पित होगी।
मंदिर के सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के लिए मंदिर के सेवादारों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। मंदिर में सुबह करीब सात बजे से आयोजन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान गायों की सेवा की जाएगी। उन्हें फ्रूट और दलिए की 11 सवामणी अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही हरे  चारे की 21 सवामणी भी गोमाता को अर्पित की जाएंगी।

No comments