दमकल कर्मियों ने मुख्य मार्गों पर किया पानी छिड़काव
श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी तथा लू के चलते दमकल कर्मियों ने आज दोपहर को जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया।
शहर की मुख्य सड़कों पर दोपहर के समय पानी छिड़काव किए जाने से आमजन को भीषण गर्मी और गर्म हवा से कुछ राहत मिली। इसके अलावा पेड़ की छांव में बैठे निराश्रिम पशुओं को राहत मिली तथा सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों को फायदा हुआ।
ज्ञात रहे कि इन दिनों लगातार बढ रहे तापमान एवं भीषण गर्मी व लू के चलते नगर परिषद प्रशासन की ओर से दमकल विभाग के कार्मिकों को शहर के मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय पानी छिड़काव का आदेश जारी किया गया है।

No comments