Breaking News

उधार लिए चार लाख रुपए हड़पने का आरोप

श्रीगंगानगर जिले की घमूड़वाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ चार लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर दर्ज मुकदमे में गांव नरसिंहपुरा निवासी विनोद ने बताया कि मेरे गांव में रहने वाले पंकज ने वर्ष 2018 में अपनी बहन पल्लवी की शादी करने के लिए आठ लाख रुपए उधार मांगे। मैंने 7 लाख 35 हजार रुपए पंकज को दे दिये। पंकज ने चार लाख रुपए लौटा दिए और बकाया राशि ब्याज सहित जल्दी देने का आश्वासन दिया। करीब 20 दिन पूर्व पंकज ने शेष बकाया चार लाख रुपए की राशि देने से इंकार करते हुए राशि हड़प कर ली।

No comments