Breaking News

जिला स्तरीय साइबर टास्क फोर्स का गठन

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीगंगानगर जिले में जिला स्तरीय साइबर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया जा रहे बैंक खातों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी आदि की घटनाओं तथा प्रकरणों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
इस तरह के अपराधों की रोकथाम तथा शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय साइबर टास्क फोर्स गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर टास्क फोर्स में समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

No comments