फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 30 हजार की लूटे
श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट हंसराज गोस्वामी से 30,000 रुपए, मोबाइल फोन और घड़ी लूट ली। हंसराज चक 3-एमएल का निवासी है और वह गुरुवार की कलेक्शन राशि कंपनी में जमा करवाने जा रहा था।
हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक की चाबी निकाल ली, हाथ पर डंडे से वार किया और जबरन नकदी व सामान छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ईंट उठाकर डराने की कोशिश की, जिससे हंसराज जान बचाकर भागा। बदमाश सूरतगढ़-हनुमानगढ़ बायपास होते हुए नाथांवाली की ओर फरार हो गए। हंसराज ने दोपहर को सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

No comments