दिल्ली में एयर क्वालिटी फिर बिगड़ी, ्रएक्यूआई 300 के पार
दिल्ली में शुक्रवार को एयर क्वालिटी और भी खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 301 पर पहुंच गया, जो 'बहुत खराबÓ श्रेणी में आता है। डस्ट पॉल्यूशन में अचानक बढ़ोतरी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को बहुत खराब माना जाता है। अनंत विहार, अशोक विहार और आया नगर में एक्यूआई क्रमश: 352, 322 और 333 दर्ज किया गया।

No comments