Breaking News

दिल्ली के मुंडका में केमिकल गोदाम में आग

नई दिल्ली के मुंडका इलाके में गुरुवार रात एक केमिकल गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली के पीतमपुरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लग गई थी। कॉलेज की लाइब्रेरी में आग लगी थी, जिसे सुबह 9:40 बजे तक काबू में कर लिया गया।

No comments