Breaking News

दो किलोमीटर के वन क्षेत्र में देर रात लगी आग| राजस्थान समाचार | SBT News Today Hindi


About This Video: भरतपुर के उच्चैन इलाके में देर रात करीब 2 किलोमीटर के वन क्षेत्र में आग लग गई। यह आग अंधयारी पुलिया से पिंगौरा रेलवे स्टेशन तक लगी। आग की सूचना पर 4 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि आग में कितने हरे पेड़ जलकर राख हुए हैं। उच्चैन थाना अधिकारी गिर्राज सिंह ने बताया कि देर रात करीब 9 बजे अंधयारी पुलिया पर सडक़ किनारे रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वह आग धीरे-धीरे पिंगौरा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई। जैसे ही ग्रामीणों को आग के बारे में पता लगा तो, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #RajasthanNews #SBTNews #Top15News #RajasthanPolitics #BreakingNews #NewsHindi

No comments