Breaking News

ना पीने का पानी मिला ना छांव,प्रधानमंत्री के साथ ही गया प्रशासन

प्रधानमंत्री की सभा में लोगों को बसों में भरकर तो बड़े सम्मान से लाया गया। पार्किंग स्थल उनके लिए ही सभा स्थल के पास बनाया गया ताकि गर्मी में लोग परेशान ना हों। लेकिन ये सब ख्याल पीएम के भाषण खत्म होने तक ही था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही पीएम गए वैसे ही उनके पीछे आला पुलिस अधिकारी से लेकर पूरा प्रशासनिक अमला भी गायब हो गया। पीछे 2000 बसें जाम में फंस गई। 10 किमी लंबा जाम 5 घंटे तक लगा रहा। तपती धूप में लोगों को ना पानी मिला ना छांव। हालात ये हो गए कि लोग धूप में सडक़ों पर उल्टियां करने लगे। उन लोगों को कोस रहे थे रहे थे जो उन्हें बड़े सम्मान से लाए, लेकिन सभा के बाद सुध नहीं ली।

No comments