Breaking News

फ़ूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने की शीतल शरबत जल सेवा

हनुमानगढ में भीषण गर्मी से राहत देने और सामाजिक दायित्व निर्वहन के उद्देश्य से गुरुवार को फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था हनुमानगढ़ टाउन की ओर से मंडी क्षेत्र में शीतल शरबत जल सेवा का आयोजन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से वाहन के माध्यम से पूरे मंडी क्षेत्र में घूमकर यह सेवा प्रदान की, जिससे सैकड़ों राहगीरों और मंडी में कार्यरत श्रमिकों को राहत मिली। उक्त सेवा का शुभारम्भ फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन अध्यक्ष नरोतम सिंगला, सचिव सन्नी जुनेजा, सहसचिव रजत किरोड़ीवाल, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ तथा कोषाध्यक्ष ईशान चौधरी ने संयुक्त रूप से किया गया।

No comments