Breaking News

सीएमएचओ ने पीलीबंगा सीएचसी का किया निरीक्षण

हनुमानगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने गुरुवार को सीएचसी पीलीबंगा का औचक निरीक्षण कर गर्मी, लू और तापघात से बचाव की व्यवस्थाएं जांचीं। निरीक्षण में कूलर, पंखे, एसी, ठंडे पानी व दवाइयों की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई।
डॉ. शर्मा ने सफाई, उपकरणों की नियमित जांच और कूलर का पानी समय-समय पर बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से उपचार की जानकारी भी ली। सीएचसी इंचार्ज डॉ. सुनील अग्रवाल भी साथ रहे। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में लू से सुरक्षा की तैयारियों की जांच की जा रही है।

No comments