Breaking News

सवाई-माधोपुर में पुलिस पर हमला, डीएसपी की प्राइवेट बोलेरो जलाई

पुलिस टीम पर हमले के बाद रातभर सीनियर अधिकारी मौके पर ही डटे रहे। वहीं, जिस प्राइवेट गाड़ी को आग लगाई गई है वह किसकी है, ये जानकारी सामने नहीं आई है।
सवाई माधोपुर में बजरी माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक की प्राइवेट बोलेरो में आरोपियों ने आग लगा दी। चारों ओर से पथराव होने पर पुलिसवालों ने बनास नदी एरिया में छुपकर जान बचाई। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे चौथ का बरवाड़ा में डिडायच रपट के पास की है। दरअसल, अवैध खनन कर रहे आरोपियों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजी थी।

No comments