Breaking News

माइनिंग ओवरलोड करने वाले ट्रक चालकों की मुश्किलें बढ़ीं

जयपुर के आरटीओ प्रथम ऑफिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। माइनिंग ओवरलोडिंग के प्रकरणों में बकाया चालान राशि को लेकर अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि ई-रवन्ना के तहत बकाया प्रकरणों में दो हजार से ज्यादा ट्रकों के रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड किए जा सकते हैं। चालकों को 25 मई तक का अंतिम मौका दिया गया है। अगर तय तारीख तक चालान की रकम जमा नहीं करवाई गई तो इन वाहनों के पहिए थम जाएंगे। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ई-रवन्ना के तहत माइनिंग ओवरलोडिंग के मामलों में करोड़ों रुपए की वसूली बाकी है।

No comments